जायका परियोजना के तहत इरीगेशन एंड वाटर मैनेजमेंट कैंप का आयोजन

--Advertisement--

जायका परियोजना के तहत सरकाघाट उपमंडल के पलवाहन गांव मे आज इरीगेशन एंड वाटर मैनेजमेंट  कैंप का आयोजन किया गया। 

सरकाघाट, 13 जून – अजय सूर्या

परियोजना के खण्ड परियोजना प्रबंधक अश्वनी कुमार और कृषि प्रसार अधिकारी निशांत पराशर, निवेश ठाकुर  द्वारा सब प्रोजेक्ट में होने वाले कार्यों में  कूल्हों का निर्माण, वाटर स्टोरेज टैंक, माइक्रो इरीगेशन सिस्टम के बारे मे विस्तर से जानकारी दी गई।

खण्ड परियोजना प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया की पावर वीडर, पावर टिलर, ब्रश कटर, थ्रेशर, चैफकटर पर 50 % सब्सिडी का प्रावधान प्रोजेक्ट द्वारा दिया जाएगा। इस कूहल के तहत 16.75 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा।

उन्होंने परियोजना के अंतर्गत फार्म मेकेनाइजेशन  के अन्तर्गत पावर टिलर, पावर वीडर, चाफ कटर, टूल किट बारे में लोगों को सम्पूर्ण जानकारी भी दी। इस कैम्प में लगभग 35-40 लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...