मुझे गोलियां मार लें, नहीं डरूंगी
हिमखबर डेस्क
विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आई भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत की छह सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म एमर्जेंसी विवादों में हैं। फिल्म में सिख समुदाय की गलत छवि दिखाने को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गर्ई है।
धमकियां मिलने के बाद अब कंगना ने कहा है कि उन्हें किसी का डर नहीं है, लोग चाहें, तो उन्हें गोली मार दें।
कंगना ने एक इंटरव्यू में इन धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे मुझे डरा नहीं सकते। इस देश की आवाज को मैं मरने नहीं दे सकती। ये लोग मुझे धमका लें, गोलियां मार लें, लेकिन मैं नहीं डरने वाली।
उन्होंने एक्स पर धमकी वाला वीडियो रीपोस्ट कर महाराष्ट्र के डीजीपी, हिमाचल और पंजाब की पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

