जान-पहचान के शख्स को दी लिफ्ट, गाड़ी चलाने के बहाने आधे रास्ते में 90 हजार लेकर हुआ फरार

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

सिहुंता क्षेत्र के वाहन चालक को परिचित को लिफ्ट देना महंगा साबित हुआ। वाहन चालक के नींद में होने का लाभ उठाकर परिचित व्यक्ति 90 हजार रुपए लेकर बीच राह से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार डूघ गांव का आकाश कुमार कुल्लू से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वापसी में आकाश ने अपने पुराने परिचित विवेक को लिफ्ट दे दी।

रात को आकाश कुमार ने रेस्ट करने के चलते स्टीरिंग विवेक कुमार को थमा दिया और सिहूंता में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने की बात कही। इसी दौरान आकाश कुमार की आंख लग गई।

सिहुंता पहुंचने पर विवेक कुमार वाहन को पेट्रोल पंप परिसर में खड़ा करके अंदर रखे 90 हजार रुपए लेकर मौके से भाग गया। काफी देर तक वाहन के परिसर से न हटने पर पेट्रोल पंप स्टाफ ने मौके पर जाकर आकाश कुमार को नींद से जगाया।

उधर, सिहुंता पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई संतराम ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...

धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय नूरपुर के युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रेन बहाली में देरी पर आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी...