जहां हुआ था शिव पार्वती का विवाह, उसी मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने की शादी, पत्नी संग दूसरी बार लिए 7 फेरे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के चर्चित भजन गायक हंस राज रघुवंशी ने एक बार फिर से शादी रचाई है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में भोले नाथ के मंदिर में दोबारा सात फेरे लिए हैं।

NEWS18

माना जाता है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग प्रसिद्ध मंदिर त्रियुगीनारायण में ही भगवान शिव और मां पार्वती ने शादी की थी और इसी वजह से दोनों ने यहां पर दोबारा फेरे लिए हैं।

NWS18

गायक हंस राज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

NEWS18

कोमल ने इन तस्वीरों की कैप्शन में लिखा कि प्रसिद्ध मंदिर त्रियुगीनारायण में ही भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था इस मंदिर के अंदर सदियों से अग्नि जल रही है।

NEWS18

कोमल लिखती हैं कि शिव-पार्वती जी ने इसी पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर विवाह किया था और यहां सच्चे दिल से माँगी गई मन्नत पूरी होती है और मेरी भी हुई है। आज भोलेनाथ और माँ पार्वती के प्यार के प्रतीक स्थल पर हमने शादी की है।

NEWS18

कोमल ने कहा कि मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बता सकती हूं कि ये हमारा एक ड्रीम था। जो महादेव और माँ पार्वती के आशीर्वाद से पूरा हुआ है।

NEWS18

गौरतलब है कि शिव भजनों के लिए प्रसिद्ध हंसराज रघुवंशी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की के रहने वाले हैं। उन्होंने मंडी जिले के सरकाघाट के रखोह गांव की कोमल सकलानी से शादी की है।

NEWS18

हंसराज रघुवंशी और कोमल सकलानी की आज से 9 साल पहले मुलाकात हुई थी औऱ दोनों ने बीते साल 25 मार्च को सगाई के बाद अक्तूबर महीने में शादी की थी।

NEWS18

हंसराज रघुवंशी मेरा भोला है भंडारी भजन से काफी प्रसिद्ध हुए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ओ माई गॉड के लिए भी गाना गया था। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका जय सिया राम भजन काफी हिट हुआ था।

NEWS18

हंस राज रघुवंशी ने अपने शुरुआती दिनों में काफी संर्घष किया था और मंडी जिले के सुंदरनगर की कॉलेज कैंटीन में भी इन्होंने काम किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...