जहरीले कोबरा, अजगर और सांपों का जहर, सेक्टर 49 में पुलिस की रेड, एल्विश यादव भी फंसे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

खतरनाक कोबरा और जहर। नाम जुड़ा है बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव का। नोएडा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। नोएडा पुलिस ने इस संबंध में एल्विश पर एफाआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 49 में नोएडा पुलिस ने रेड कर पांच कोबरा सांप बरामद किए हैं। साथ ही सांपों का जहर भी बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में एल्विश यादव का भी नाम लिया है, जिस पर पुलिस ने एल्विश पर एफआईआर दर्ज की है।

यह कार्रवाई एनिमल वेलफेयर आफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई है। क्योंकि उन्हें इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव सापों के साथ वीडियो शूट करवाते हैं।

पुलिस की छापेमारी में स्नेक वेनम, एक अजगर, पांच कोबरा, दो दुमुहा सांप और घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...