जहरीला पदार्थ निगलने से 14 वर्षीय किशोरी ने टांडा में उपचार के दौरान तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले क्षेत्र की नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। नाबालिग ने टांडा मेडिकल कालेज में बीते गुरूवार को अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि नाबालिग हमीरपुर में ही एक निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

बीते बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी ने रात के समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूत्रों की माने तो नाबालिग पढ़ाई को लेकर टेंशन में रहती थी। नाबालिग बुधवार शाम को अपने कमरे में चली गई तथा वहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद जब इसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन इसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कालेज लेकर आ गए।

यहां पर स्थिति नाजुक होता देख चिकित्सकों ने इसे टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया। टांडा में उपचार के दौरान बीते गुरूवार को इसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र की नाबालिग ने यह खौफनाक कदम उठाया है। नाबालिग एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार शाम को वह अपने कमरे में चली गई तथा कमरे में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजनों को बेटी की तबीयत बिगडऩे का आभास हुआ तो वह तुरंत इसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर ले आए। यहां से इसे मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया है जहां पर इसे दम तोड़ दिया है।

वहीं इस बारे में थाना प्रभारी हमीरपुर निर्मल सिंह का कहना है कि नाबालिग ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। किशोरी की टांडा में मृत्यु हो गई है तथा पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...