जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर हादसा, स्कूटी-गाड़ी की टक्कर में महिला की मौत

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

कांगड़ा जिला के अंतर्गत तहसील फतेहपुर के तहत जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर रैहन के समीप स्थित चूहे दा तालाब नामक स्थान पर देर रात एक स्कूटी तथा गाड़ी में टक्कर हो गई, जिस कारण स्कूटी पर चालक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत आते क्षेत्र रोड़ चूहे का तालाब की एक आशा वर्कर की बलेरो गाड़ी द्वारा पीछे से टक्कर मारने से मौत हो गई। महिला सुभद्रा देवी आशा वर्कर के रूप में कार्यरत थी।

बताया जा रहा है कि आशा वर्कर सुभद्रा देवी सोमवार को धर्मशाला रैली में गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आशा वर्कर सुभद्रा देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी स्व. चमन लाल कालिया धर्मशाला रैली में गई हुई थी। ऐसे में वो लगभग नौ बजे रैहन पहुंची।

रैहन से वो किसी पहचान वाली आशा वर्कर के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर चूहे का तालाब रौड़ के लिए चली गई। घर के बाहर पहुंचने पर जब वो अंदर जाने के लिए मुड़ी तो पीछे से आ रही बलेरो गाड़ी न. एचपी 88–4152 चालक राम कुमार निवासी वरोट ने उसे टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी रैहन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने छानबीन के बाद स्कूटी और बलेरो गाड़ी को चालक सहित कब्जे में ले लिया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया।

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जिसे पुलिस द्वारा ट्रेस कर लिया गया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पंचायत प्रधान निशा डडवाल के बोल

पंचायत प्रधान निशा डडवाल ने बताया कि महिला का एक बेटा प्रज्वल है। जोकि कुंवारा है । जबकि हाल ही में पढ़ाई के बाद प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था। सोमवार को वो अपनी शादी शुदा बड़ी बहन प्रियंका के पास जम्मू गया हुआ था। ऐसे में माता की दु:खद मौत के बाद वो सोमवार देर रात ही घर वापिस पहुंचा।

बीएमओ फतेहपुर डा.सतीश फोतेदार के बोल

बीएमओ फतेहपुर डा.सतीश फोतेदार ने बताया कि आशा वर्कर सुभद्रा देवी धर्मशाला रैली में गई थी।इस बीच वो घर से कुछ दूर पहले ही गाड़ी से उतर गई। जबकि एक अन्य आशा वर्कर के बेटे की स्कूटी पर सवार होकर चूहे का तालाब घर के लिए चली गई। घर के बाहर जब वो उतरी। तभी पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...