जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर देर रात पेश आया हादसा, पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 जवान घायल

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर स्थित कस्बा बटाहड़ी में मंगलवार देर रात बेसहारा पशुओं को बचाते-बचाते पुलिस थाना फतेहपुर की गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई, जिस कारण गाड़ी में सवार तीन पुलिस जवानों को चौटें आई हैं।

थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि मैं स्वयं, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार व राजीव कुमार कृषि मंत्री चंद्र कुमार को लेने सीमावर्ती क्षेत्र टैरेस गए थे तथा रात करीब 12 बजे वापस आते समय बटाहड़ी में सडक़ पर बैठे व खड़े बेसहारा पशुओं को बचाते ल-बचाते गाड़ी सडक़ किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई।

इतने में ही मंत्री चंद्र कुमार की गाड़ी भी आकर रुक गई व बड़ी मुश्किल से हमें गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। तीनों को अस्पताल लाया गया तथा चालक अनिल कुमार को काफी चोटें आई हैं, जिसे डॉक्टर द्वारा सिटी स्कैन के लिए रेफर किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...