जसवां परागपुर विधानसभा में दर्जन भर से ज्यादा युवा भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

ठीक विधानसभा चुनावो से पहले जसवां परागपुर में भाजपा के कार्यकर्ता रहे युवा अपनी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस ज्वाइन करने लगे है। इसी कडी़ मे रविवार को गांव स्वाना के 24 बेरोजगार युवाओ ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र सिह मनकोटिया का दामन थाम लिया।

रविवार को गांव स्वाना के करीब दो दर्जन युवाओं ने डाडा सीबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम नांगला के नेतृत्व मे पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया से मिले व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल हुए। जब युवाओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बी जे पी की कथनी और करनी में अंतर है युवाओ को रोजगार नही बेरोजगारी दी है ।

लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है

गैस के दाम रोज बढ़ रहे है जबकि 2014 से पहले अगर दाम बढ़ते थे तो यही बी जे पी के लोग सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करते थे तो बे लोग आज क्यो चुप है महगाई पर ।। आज पेट्रोल डीजल 100 रुपये ओर गैस 1000 के पार हो चुकी है तो वे लोग क्यो चुप है जो 2014 के पहले धरना प्रदर्शन करने लग जाते थे ।।

इस उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता अक्षय, ब्लाक अध्यक्ष जसवां परागपुर सुरिंदर मनकोटिया जिला कांगड़ा युवा महासचिव सोनू नरयाल, युवा उपाध्यक्ष साहिल ठाकुर, शुभम ठाकुर व अतिंद्र ठाकुर सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...