जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन करें आवेदन,30 नवंबर है आवेदन की अंतिम तिथि

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है। उन्होंने मंडी जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता, अभिभावकों व सम्बन्धित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि जिनके बच्चे वर्ष 2021-22 में जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दुष्यंत कुमार सिंह ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वैब साइट https://navodaya.gov.in (नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन) या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला मंडी (हि॰प्र॰) की वैब साइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvsschool/MANDI/en/home एवं दूरभाष न॰ 01905-282046, 9816999573, 7681901435, 7018133747 पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...