जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह ने छात्रावास अधीक्षक भर्ती की अनुभव शर्तों में किया संशोधन

--Advertisement--

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह ने छात्रावास अधीक्षक भर्ती की अनुभव शर्तों में किया संशोधन, अब दो वर्ष का अनुभव पर्याप्त

हिमखबर – डेस्क 

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह जिला मंडी के प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए बालिका सदनों हेतु एक महिला एवं एक पुरुष अधीक्षक (अनुबंध आधार) की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 19 अगस्त को विद्यालय परिसर में किया जा रहा है।

इस संबंध में 09 अगस्त 2025 को जारी सूचना में अनुभव संबंधी शर्तों में संशोधन किया गया है। प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने बताया कि संशोधित सूचना के अनुसार अब अनुभव की शर्तों में परिवर्तन किया गया है।

इसके तहत अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवें वेतन आयोग या समकक्ष वेतनमान के वेतन स्तर-3(21,700 रुपये) या उससे ऊपर के वेतनमान में न्यूनतम दो वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

पूर्व रक्षा कर्मियों के मामले में भी सातवें वेतन आयोग के वेतन स्तर-3 या उससे ऊपर के वेतनमान में न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा।

अनुभव निर्धारण के प्रयोजन के लिए एक वर्ष में सामान्य अवकाश सहित दस महीने (छुट्टियों को छोड़कर) को एक वर्ष माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी सूचना के अनुसार अनुभव की शर्त यह थी कि अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय में सातवें वेतन आयोग के वेतन स्तर-5 या उससे ऊपर के वेतनमान में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्य अनुभव हो अथवा किसी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय में 29,200 रुपये प्रति माह के समेकित वेतन पर न्यूनतम सात वर्ष का अनुभव हो।

पूर्व रक्षा कर्मियों के मामले में भी न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक रखा गया था। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए अनुभव अवधि घटाकर तीन वर्ष कर दी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...