जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

Image

31 जनवरी तक करें आवेदन

मंडी, 04 जनवरी – डॉली चौहान

मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2022-23 में पांचवी कक्षा में पढ़ कर रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है ।

आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट  या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वैबसाइट  का अवलोकन करें।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9478602322 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...