जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी हमीरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ आरंभ

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी हमीरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का साथ दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत 17 दिसंबर 2022 को हुई। इस कैंप की शुरुआती समारोह में विद्यालय के पीटीसी सदस्य चमन सिंह व स्थानीय प्राचार्य निधि गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह की शुरुआत एनएसएस वॉलिंटियर्स ने स्वागत गीत गाकर की। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र सैनी ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया । समारोह के दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनय मेहरा ने बताया कि यह कैंप 17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक जवाहर नवोदय विद्यालय व डूंगरी गांव में चलेगा। विनय मेहरा ने कैंप के दौरान 7 दिनों में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में 53 छात्राएं व 27 छात्र कुल 80 एनएसएस वॉलिंटियर्स भाग ले रहे हैं। तत्पश्चात ptc सदस्य चमन सिंह ब नीलम ने बच्चों को संबोधित किया तथा तथा इस कैंप में बढ़- चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया।

स्थानीय प्राचार्या निशा गोयल ने बच्चों से सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया तथा इस कैंप को सफल बनाने के मंत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में अंजना पीजीटी जीव विज्ञान में सभी उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय पीटीसी के सदस्य तथा स्थानीय अध्यापक सत्येंद्र ओझा, जगदीश, सांगडे, अर्चना, कमलेश आर्या व सकलानी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...