
शिमला, जसपाल ठाकुर
महेंद्र ने कहा कि नई भर्ती के बाद प्रदेश की करीब साढ़े पांच सौ पेयजल और सिंचाई योजनाओं की उचित देखभाल की जा सकेगी। इन परियोजनाओं का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा।
हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद अब सरकार शीघ्र ही जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 2322 पद भरने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। पैरा पंप ऑपरेटरों और पैरा फिटरों को 46 सौ प्रति माह और बहुउद्देशीय पैरा वर्करों को 3600 प्रति माह मानदेय दिया जाना है।
महेंद्र ने कहा कि नई भर्ती के बाद प्रदेश की करीब साढ़े पांच सौ पेयजल और सिंचाई योजनाओं की उचित देखभाल की जा सकेगी। इन परियोजनाओं का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि मंडल स्तर पर गठित कमेटियां इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक देंगी और मेरिट पर तैनाती दी जाएगी।
