जलाशय में कूदी महिला, युवक ने बचाई जान

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय में कूदकर एक महिला ने अपनी इहलीला समाप्त करने का प्रयास किया। जब महिला को पानी में स्थानीय लोगों ने डूबते हुए पाया तो शोर मचाया, लेकिन जलाशय में खून जमा देने वाले ठंडे पानी में कूदने की कोई हिम्मत न कर पा रहा था। इसी दौरान घुमारवीं निवासी शुभम भारद्वाज, जो यहां एक सीमेंट स्टोर में काम करता है, जलाशय में कूद गया और महिला को बचाने के लिए आगे आया।

इसी दौरान बीडीसी सदस्य महेश शर्मा भी वहां पहुंचा और उसने भी शुभम के साथ सहयोग कर बेसुध अवस्था में महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए महिला को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नेरचौक स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

महिला का कोई तीमारदार न होने से कोई भी उसे मेडिकल कालेज ले जाने को तैयार न हुआ तो बीडीसी सदस्य महेश शर्मा व उसके मित्रों हितेश, राहुल, निखिल गुलेरिया और निखिल ठाकुर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कालेज ले गए। उन्होंने महिला के लिए नए गर्म वस्त्र भी खरीदे और सारी रात उसकी अस्पताल में देखभाल भी की।

उन्होंने महिला के पति के बारे में जानकारी जुटा कर उसे घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला घुमारवीं की रहने वाली है वह नहर में क्यों कूदी इसको लेकर मामला साफ नहीं हो पाया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...