जलशक्ति विभाग में कार्यरत जलरक्षक की कुएं में गिरने से मौत

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

जलशक्ति विभाग में कार्यरत एक जलरक्षक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र छीतरू राम निवासी बंगवारी के रूप में हुई है। वह गरयोह में तैनात था। शनिवार शाम करीब छह बजे प्रदीप कुमार ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। अचानक पांव फिसलने के कारण कुएं में गिर गया।

कुएं में गिरने के कारण उसे सिर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से कुएं बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी। डीएसपी सरकाघाट तिलकराज ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...