
मंडी, नरेश कुमार
ग्राम पंचायत समौड के स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत वर्तमान में दयनीय बनी हुई है। स्थानीय युवक मंडल और सधोल क्षेत्र की मुख्य समाज सेविका एवं धर्मपुर महिला कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष निशा देवी ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से सवाल किया है कि स्वयं को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का तीन दशक से अधिक नेतृत्व करने का दावा करने वाले मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ा रह गई है।
उन्होंने कहा की उप स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी स्टाफ पिछले लंबे समय से नहीं है और कभी कबार आशा वर्कर जैसे तैसे यहां पर आकर अपनी सेवाएं जर्जर बने भवन में देने के लिए आती है लेकिन जर्जर हालत में बने स्वास्थ्य केंद्र के भवन की दिशा और दशा देखकर बैठने से कतराते हैं।
कब जाकर के बिल्डिंग धराशाई हो जाए। कुछ भी पता नहीं है।जगह जगह पर पलस्तर टूटने के ढेर पड़े हैं और सारा रखा हुआ सामान भी खराब हो रहा है। स्थानीय युवक मंडल के सदस्य ने भी इस मामले को कई बार मंत्री के समक्ष रखा लेकिन कोई भी सुनवाई आज दिन तक नहीं हुई और लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के दावे यहां पर खोखले साबित हुए हैं।
स्थानीय युवक मंडल तथा ग्राम पंचायत और मुख्य समाज सेविका निशा देवी ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है इस दिशा में तत्काल प्रभाव से उचित कदम उठाए जाएं और उप स्वास्थ्य केंद्र को सही किया जाए।
उसकी दशा सुधारी जाए स्टाफ की तैनाती भी की जाए ताकि लोगों को नियमित रूप से इस वैश्विक पूर्ण महामारी के संक्रमण के दौर में चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके उन्होंने बताया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के अधीन चार गांव की आबादी वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाओं से प्रभावित हो रही है।
