जरूरतमंदों की मदद के लिए आइटीबीपी की पहल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के जवान सीमाओं की रखवाली तो कर बखूबी अपना फर्ज निभा रहे हैं। देश के भीतर भी जनहित के कार्यो में जवान रुचि दिखा रहे हैं। आइटीबीपी के जवान कोरोनाकाल में भी गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आए हैं।

आइटीबीपी की द्वितीय वाहिनी के बबेली कैंप के अधिकारियों व जवानों ने गरीबों की मदद के लिए अनूठी पहल की है। कुल्लू जिले के बबेली कैंप के बाहर ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की है। यहां संदेश भी लिखा है कि ‘जो आपके पास अधिक है यहां छोड़ जाएं और जो नहीं है यहां से ले जाएं।’

अशोक कुमार सिंह, कमाडेंट द्वितीय वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल बबेली के बोल

आइटीबीपी के अधिकारी व जवान यहां पर राशन, खाने-पीने का सामान सहित अन्य चीजें रख देते हैं। जरूरतमंद लोग यहां से सामान उठा लेते हैं। गरीब व असहाय लोगों के लिए कोरोनाकाल व कड़ाके की ठंड में ‘नेकी की दीवार’ वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के प्रयास हो रहे हैं।

तहसील परिसर कांगड़ा में भी ‘नेकी की दीवार’ स्थापित की गई है। यहां भी लोग कपड़े समेत अन्य सामान रखकर जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे प्रयास हो रहे हैं। आइटीबीपी बबेली कैंप में सभी अधिकारियों व जवानों ने मिलकर नवंबर में गरीब व जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से ‘नेकी की दीवार’ मुहिम की शुरुआत की है।

कोरोनाकाल में लोगों की मदद के लिए हर जगह पहुंचना मुश्किल है इसलिए यह छोटी सी पहल की है। लोगों से भी अपील है कि ‘जो आपके पास अधिक है वो यहां छोड़ जाएं और जो नहीं है वो यहां से ले जाएं।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...