जयराम सरकार का फैसला: मंत्री और विधायक खुद भरेंगे इनकम टैक्स

--Advertisement--

Image

अध्यादेश लाएगी सरकार, राज्य कैबिनेट में लिया निर्णय, मुख्यमंत्री स्वयं कैबिनेट में लेकर आए एजेंडा।

शिमला – जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि मंत्री और विधायकों का इनकम टैक्स सरकारी ख़ज़ाने से नहीं भरा जाएगा।

आज की कैबिनेट में यह एजेंडा नहीं था, लेकिन सीएम जयराम ठाकुर ने इसे शामिल करने को कहा जिसे कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी।

अब हिमाचल प्रदेश के मंत्री, विधायक, स्पीकर आदि को अपना आयकर खुद ही देना होगा। इस फैसले को तुरंत लागू करने के लिए सरकार अध्यादेश लाएगी और संबंधित कानून में संशोधन के लिए आगामी मानसून सत्र में विधेयक लाएगी

पहले कानून में प्रावधान था कि मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और विधायकों का इनकम टैक्स सरकारी खजाने से दिया जाता था। देय आयकर इनके वेतन का ही हिस्सा था।

इसमें सुधार लाने के लिए मंत्रिमंडल ने बदलाव करने का फैसला किया।

जयराम सरकार के इस फैसले से सरकार को लगभग ढाई लाख प्रति व्यक्ति की बचत होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...