जयराम सरकार का फेसलो से पलटना सरकार की विश्वसनीयता और कार्यशैली पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह – विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला,20 अगस्त – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कभी भी अपने फैसलों पर कायम नही रही। फेसलो से पलटना सरकार की विश्वसनीयता और कार्यशैली पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व तीन सदस्यों की नियुक्ति और फिर उसे रातों रात रद्द करना सरकार के लचर निर्णय की पूरी पोल खोलता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों को इसके कारणों को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस इन नियुक्तियों के खिलाफ थी,पर अगर सरकार ने ऐसा कोई निर्णय ले लिया था तो उसे पूरा किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष पद पर एक महिला की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करना और अंतिम समय पर उसे रोकना भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह पहले कई बार इस सरकार को पलटू राम की संज्ञा देते रहें है और अब फिर से इस पर मोहर लग गई है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी मुख्यमंत्री अपने कई फेंसलो को पलटते रहें।यह सरकार की अकुशलता को दर्शाता है,ओर यह तब होता है जब सरकार का मुखिया कमजोर हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार पर कोई पकड़ ही नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में लोग भाजपा की जयराम सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान हो या बागवान, आम हो या कारोबारी, युवा हो या कर्मचारी सब उपेक्षा का शिकार है। सेब बागवान बर्बादी के कगार पर खड़े है। सरकार किसी के प्रति कतई गम्भीर नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह अपनी चुनाव रैलियों में मस्त है और प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह जगह हादसों का शिकार हो रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़के अवरुद्ध हो गई है पर सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा कि वह नागपुर,नाभा, जयपुर ऒर दिल्ली के रिमोर्ट से चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान 7 मुख्य सचिव बदले,डीजीपी बदले और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अदला बदली चलती रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि एक दो नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस कमजोर नही होगी और न ही कार्यकर्ताओं में किसी मनोबल की कोई कमी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी सक्रियता से खड़ी है और आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान और युवाओं के लिये विशेष योजनाएं लागू होगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...