जयराम बोले, जो मांगोगे मिलेगा बस फतेहपुर को फतह कर 13 वर्ष का वनवास करें खत्म

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

फतेहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन भरा। नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार ने पूरे हिमाचल में करोड़ों के विकाय कार्य किए हैं। फतेहपुर के विकास के लिए जो मांगा गया है उसे पूरा किया गया है। आप जो मांगेंगे आपको मिलेगा बस मुझे फतेहपुर में फतह चाहिए। मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को भारी वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि बलदेव ठाकुर यहां से प्रत्याशी होंगे। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें विजयी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 13 वर्षों से फतेहपुर से भाजपा का विधायक हिमाचल विधानसभा में नहीं है। 13 वर्ष का वनवास अब खत्म होना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ, तब से लेकर 70 सालों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या बेरोजगारी उसकी देन नहीं है? आज अगर देश और प्रदेश में बेरोजगारी है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।
आज कहते हैं कि महंगाई बढ़ गई, ऐसा लगता है कि कांग्रेस के जमाने में तो महंगाई थी ही नहीं। अब पड़ोसी राज्य पंजाब में ही कांग्रेस के हाल को देखकर यह पता चलेगा कि कांग्रेस के क्या हाल हैं। इस दौरान मंत्री उद्योग मंत्री एवं प्रभारी फतेहपुर उपचुनाव बिक्रम ठाकुर, सह प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...