जयराम ठाकुर ने परिवार सहित किया मतदान, प्रतिभा विक्रमादित्‍य संग पहुंची पोलिंग बूथ

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सराज हलके की मुरहाग पंचायत के भराड़ी बूथ में मतदान किया। उन्‍होंने पत्नी डाक्‍टर साधना ठाकुर व दोनों बेटियां के साथ मतदान किया।

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों जुब्बल-कोटखाई, अर्की व फतेहपुर में उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सराज हलके की मुरहाग पंचायत के भराड़ी बूथ में मतदान किया। उन्‍होंने पत्नी डाक्‍टर साधना ठाकुर व दोनों बेटियां के साथ मतदान किया। उधर, मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह ने रामपुर में बूथ नंबर एक में शिमला ग्रामीण से विधायक पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह के साथ मतदान किया।

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह ने रामपुर में मतदान के बाद।

मंडी संसदीय क्षेत्र में दस बजे तक 12 फीसद और 11 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर में 11 बजे तक 18 फीसद वोट पड़े। मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह ही मतदाताओं में भारी उत्‍साह देखने को मिला।

मंडी संसदीय सीट भाजपा प्रत्‍याशी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने द्रंग हलके के नगवाईं बूथ पर मतदान किया। इस दौरान वोट डालने के बाद सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्‍वाल के साथ बीच में खड़े खुशाल ठाकुर।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बूथ नंबर 86 जगनोली में ईवीएम खराब होने से मतदान रुक गया। साढ़े दस बजे यहां मतदान बंद हो गया। पोलिंग बूथ पर अभी 96 मत ही पडे़ हैं, जबकि यहां कुल मत 735 हैं। मंडी के विभिन्न मतदान केंद्रों में छह ईवीएम में तकनीकी खराबी आई है। जोगेंद्रनगर, सिम्स, मंगवाई, घाट, खारसी व चेत में ईवीएम जवाब दे गई हैं। इस कारण मतदान प्रभावित हुआ है।

जिला कांगड़ा के फतेहपुर हलके के नेरना वार्ड में पोलिंग बूथ के बाहर जुटे मतदाता।

मतदाता आठ बजे से पहले ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। फतेहपुर में नौ बजे तक 5.1 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडी संसदीय सीट के तहत भरमौर हलके में 4.35 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। मंडी संसदीय सीट पर सात व अर्की और जुब्‍बल कोटखाई में भी सात फीसद मतदान हुआ है।

जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने कंधर मतदान केंद्र पर वोट डाला।

सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के आखिरी एक घंटे में कोरोना संक्रमित मतदान कर सकेंगे। इस दौरान इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से 18 प्रत्याशियों का भविष्य 15,50,552 मतदाता तय करेंगे। कोरोना को हराने के लिए नियमों का पालन भी करना होगा। ‘मास्क नहीं तो मतदान नहींÓ नियम लागू किया है।

मतदान की सारी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मंडी लोकसभा सीट के लिए छह प्रत्याशी, जबकि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच, जुब्बल-कोटखाई में चार और अर्की में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मंडी से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह व भाजपा से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर प्रत्याशी हैैं।

प्रदेश में 1091 महिला मतदान केंद्र स्थापित किए हैं जहां पर मतदान करवाने का जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। मतदान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या फिर विकल्प के तौर पर फोटो युक्त दस्तावेज दिखाने पर ही मतदान कर सकेंगे।

टशीगंग सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत लाहुल-स्पीति में 15256 फीट की ऊंचाई पर स्थित टशीगंग मतदान केंद्र सबसे ऊंचा है।

38305 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

उपचुनाव के दौरान 38305 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे जो 18 व 19 वर्ष की आयु के मतदाता हैं। इनमें 20502 पुरुष और 17902 महिला मतदाता हैं। प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 18054 हैं, जिसमें से 3047 दृष्टिबाधित हैं।

मंडी संसदीय सीट के तहत बल्‍ह हलके के कंसा चौक बूथ पर सुबह आठ बजे से पहले ही लगी लाइनें।

आंकड़ों में मतदाता व मतदान केंद्र

  • 7,87,926 पुरुष मतदाता
  • 7,62,621 महिला मतदाता
  • 15,808 सेवा अहर्ता मतदाता
  • 2484 मतदान केंद्र
  • 312 सहायक मतदान केंद्र
  • 36 आदर्श मतदान केंद्र
  • 1091 महिला मतदान केंद्र

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 92 बर्षीय ज्ञानों देवी मतदान करने के पश्चात परिवार के सदस्‍यों के साथ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...