जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में फंसे पूर्व सीएम धूमल, निजी सहायक के घर रात्रि ठहराव

--Advertisement--

Image

मंडी – छविन्दर सिंह

पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में आकर फंस गए हैं। हालत यह है कि न चाहते हुए भी प्रो. धूमल को सराज में रात गुजारनी पड़ रही है। इसका कारण हम आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल प्रो. धूमल सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्हणी के डागियाल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। यह शादी उनके पास काम करने वाले उनके एक निजी सहायक भेष राज उर्फ राजू की है।

राजू प्रो. धूमल के पास बीते करीब 12 वर्षों से काम कर रहा है। अपने निजी सहायक की शादी में शामिल होने प्रो. धूमल यहां आ तो गए, लेकिन जब वापिस जाने लगे तो भारी बारिश ने उनका रास्ता रोक दिया।

मेन रोड़ से राजू के घर तक जो लिंक रोड बना है वो भारी बारिश के कारण जगह-जगह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालत ऐसी हो गई कि पैदल जा पाना भी संभव नहीं और पैदल भी कम से कम 6 किमी दूर जाकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ेगा।

जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से मशीनरी को मौके पर भेजकर सड़क बहाली के प्रयास करना चाहे, लेकिन सड़क इतनी अधिक जगहों से टूट चुकी है कि उसे बहाल कर पाना संभव ही नहीं।

ऐसे में प्रो. धूमल को वापिस अपने सहायक के घर जाकर रुकना पड़ा। सुबह भी सड़क बहाली नहीं हो पाएगी और ऐसे में प्रो. धूमल को दिन के उजाले में पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ेगा।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने सारे घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रो. धूमल सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां फंसे हैं, लेकिन वे शादी समारोह वाले घर पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनके साथ पुलिस टीम मौजूद है और सुबह उन्हें मुख्य सड़क तक लाया जाएगा। पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिर रहे थे, जिस कारण उन्हें अभी वहां से बाहर न आने को कहा गया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...