
कांगड़ा 16 दिसम्बर- राजीव जसबाल
जे एम सी के चार पहाड़ी गाने यू ट्यूब पर धमाल मचाने वाले है जयंती माता कम्पनी (जे एम सी) के बैनर तले चार पहाड़ी गानों की शूटिंग इन दिनों कांगडा में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है । गानों की शूटिंग कांगड़ा घाटी के खुबसूरत स्थानों कांगड़ा किला के बाहर , नदरूल , बज्रेश्वरी घाट आदि स्थानों पर हुई ।
इन गानों को सुनील राणा , संजीत दीक्षित, काकू राम ठाकुर (चंबा वाले) ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। वहीं गानों के बोल सुरेंद्र पनियारी द्वारा दिए गए है। जिसके प्रोड्यूसर अतुल गुप्ता है ।जे एम सी के एम डी अश्विनी गुप्ता ने बताया कि जल्द ही कम्पनी द्वारा चार गानों को यू ट्यूब पर लांच किया जाएगा जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है ।
बता दे कि जे एम सी द्वारा इससे पहले पहाड़ी लोकप्रिय गाने प्रस्तुत कर चुकी है। गानों को अपनी बेहतर कैमरा तकनीक से राकेश यादव ने संवारा है ।
