जब हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्‍ला बोले- बंद करो बाली की चमचागीरी, अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जसबाल

चुनावी साल में हिमाचल प्रदेश में अपनी जीत की आधारशिला रखने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए हैं। दोनों दलों के संगठनों के पदाधिकारी भी अपने अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करके जीत की नींव रखने की ओर अग्रसर हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का नगरोटा बगवां में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली को लेकर विवादित बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इंटरनेट मीडिया पर राजीव शुक्ला के इस ब्यान को शेयर कर रहे हैं।

 

गत दिनों नगरोटा बगवां में बाल मेले एवं बेरोजगार रैली में शरीक होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आए हुए थे। इस दौरान मीडिया उनसे कांग्रेस की आगामी चुनावों को लेकर नीति पर बात करने लगी।

अभी राजीव शुक्ला अपनी बात रखने ही लगे थे तो पीछे से जीएस बाली व आरएस बाली समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिस कारण राजीव शुक्ला की बात मीडिया तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही थी।

इस पर गुस्से में शुक्ला की जुवान से निकल गया कि बंद करवाओ बाली जी की चमचागिरी, बहुत हो चुकी। इसको लेकर लोगों ने 26 सेकेंड का उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक ओर कांग्रेस नगरोटा बगवां में जीएस बाली के पुत्र आरएस बाली को अपना चेहरा लगभग घोषित कर चुकी है। आरएस बाली भी चुनाव को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पूर्व मंत्री को लेकर इस तरह का बयान विवादस्‍पद बन गया है।

यह कहते हैं कांग्रेस नेता

जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय महाजन का कहना है मैंने अभी तक राजीव शुक्ला का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको नहीं देखा है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह पाउंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...