
नूरपुर- देवांश राजपूत
नूरपुर के जब्बर खड्ड छत्रोल्ली(जसूर) में पुलिस ने दविश के दौरान महिला से 277.1 ग्राम चरस बरामद की। मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की उक्त महिला विमला देवी उम्र 42 बर्ष पत्नी राजा गांव सांसी मोहल्ला (कपूरथला) पंजाब की रहने वाली है।
उक्त महिला को जब्बर खड्ड छत्रोल्ली (जसूर) से पकड़ा गया।उक्त महिला के खिलाफ नूरपुर थाना के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
