सकरी स्कूल के लैब अटेंडेंट सरजीवन शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

विकासखंड नगरोटा सूरियां तहसील हरिपुर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी मैं कार्यरत लैब अटेंडेंट सरजीवन शर्मा उर्फ संजू आयु 56 वर्ष जिनका स्कूल में हार्ड अटैक से पिछले कल ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई।

लैब अटेंडेंट शर्मा स्कूल में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि सरजीवन शर्मा खेल के मैदान में स्कूल के अन्य अध्यापकों और बच्चों के साथ बात चीत कर रहे थे और उसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई ।

इंसानियत का परिचय देते हुए स्थानीय स्कूल के प्रवक्ता शेर सिंह धीमान द्वारा तुरंत अपनी निजी गाड़ी में डालकर नगरोटा सूरियां के सरकारी अस्पताल में उन्हें पहुंचाया गया। इस दौरान अन्य अध्यापक भी साथ में मौजूद थे।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित ने बताया कि बीच रास्ते में ही सरजीवन की मृत्यु हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा की अचानक मृत्यु पर पूरे स्कूल में शोक की लहर दोड़ गई और उसकी मृत्यु पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा तथा स्टाफ ने गहरा शोक प्रकट किया।

इस दौरान स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य और स्कूल में मौजूद सभी बच्चों ब सकरी बाजार के सभी दुकानदारों ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। संजू शर्मा स्थानीय सकरी पंचायत के निवासी थे। मृतक संजू शर्मा अपने पीछे पत्नी दो बेटियां एक बेटा छोड़ गए।

दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा पढ़ रहा है। जबकि मृतक संजू शर्मा के बड़े भाई इस पंचायत के उप प्रधान हैं। संजू शर्मा पहाड़ी धाम के बहुत ही अच्छे रसोइए भी थे और स्थानीय लोगों से भी उनका बड़ा लगाव था। अब उनके हाथों से बनी पहाड़ी धाम का स्वाद हमेशा लोगों को याद आता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...