जन्मदिवस की शुभकामनाएं
सच में वो नर भाग्यवान है, कन्या जहां जन्म लेती। अपने सम्मोहन से घर का, हर एक कोना भर देती।।
खुशियों से घर भर जाता है, उसकी मीठी बातों से। दूर अंधेरा कर देती है, सबकी सूनी रातों से।।
बिटिया है अनमोल खजाना, घर का मान बढ़ाएगी। पढ़ लिख कर विद्वान बनेगी, जग में नाम कमाएगी।
जन्म दिवस पर उपासना जी, शतशः आपको बधाई हो। स्वस्थ रहो, खुश रहो हमेशा, हर पल ही सुखदाई हो।।
हरीश शर्मा, कवि पत्रकार संस्थापक, अध्यक्ष बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान

