जंतर-मंतर पर पहलवानों- पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई, लगाया यह आरोप

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चैाहान

प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच जंतर-मंतर पर बुधवार की शाम हाथापाई हो गयी। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनमें से कुछ को पुलिस वालों ने पीटा।

वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “केंद्र सरकार अपने पुलिस अधिकारी का मेडिकल टेस्ट कराने से बचेगी। महिला पहलवानों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत है और उसने महिला पहलवान से बदसलूकी की। कितनी शर्म की बात है!!!

” उन्होंने कहा, “अभी केंद्र सरकार ने जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के साथ अच्छा नहीं किया। क्या हमारी बहन-बेटी मिट्टी पर सोएंगी? क्या उनके पास फोल्डिंग बेड भी नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घमंड जल्द ही टूटेगा।”

उधर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत फोल्डिंग बेड लेकर प्रदर्शन स्थल पर आ गए।

बीच-बचाव करने पर समर्थक ट्रक से बेड निकालने के प्रयास में आक्रामक हो गए। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ जिसमें श्री भारती को दो अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...