जंगल में शिकार पर निकले व्यक्ति को लगी गोली, मौत

--Advertisement--

Image

अचानक खुद से ही चल गई गोली 

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के ढली थाना के अंतगर्त आते छैला क्षेत्र में जंगल में शिकार करने के लिए गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए छैला के जंगल में आए थे। मृतक ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी।

इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान ठियोग के कथोग निवासी केवल राम पुत्र कांशीराम के रूप में हुई है।

सुन्नी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए छैला आए। उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी।

देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी। माना जा रहा है कि मृतक द्वारा गलती से अचानक खुद से ही गोली चल गई। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मौत का प्राथमिक कारण गोली गोली लगना पाया गया है।

बहरहाल ढली पुलिस ने आईपीसी की धारा 336, 304 ए, 201, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ढली के एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक के शव का आइजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...