जंगल में लगी आग बुझाने गए वन कर्मी के साथ हुआ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां जंगल में लगी आग को बुझाते हुए वन कर्मी की मौत हो गई। मृतक वन कर्मी की पहचान कल्याण सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी कांडों के रूप में की गई है। वह फोरेस्ट रेंज कफोटा के तहत जामना बीट पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार उक्त वन कर्मी जामना के नजदीक जंगलों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहा था कि इसी बीच वह सड़क पर पड़े पत्थर के ऊपर गिर पड़ा, जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई।

हादसे का पता चलते ही परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल वन कर्मी को आनन-फानन में उत्तराखंड के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन यहां उपचार से पूर्व ही वन कर्मी जिंदगी की जंग हार चुका था। इसके बाद वन कर्मी के शव को पावंटा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

कफोटा रेंज अधिकारी बस्ती राम ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि वन कर्मी कल्याण सिंह की पांव फिसलने बाद सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी के युवाओं ने DSP शर्मा मयंक से की मुलाकात, शहर के अहम मुद्दों पर चर्चा

चम्बा - भूषण गुरूंग डलहौजी में युवा प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी...

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...