जंगल में लगी आग को भुजाने के लिए गाड़ी से उतरे विद्यायक विक्रम सिंह जरियाल

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

जंगलों में आग लगना कोई नई बात नहीं है। हर साल हजारों हेक्टियर जंगल इस आग की भेंट चढ़े जाते आ रहे हैं। इस आग से वन संपदा का नुकसान होने के साथ – साथ जानवर, छोटे बड़े जीव जंतु भी आग की भेंट चढ़ जाते हैं और पर्यावरण का प्रदूषित होना भी लाजमी रहता है। जिससे लोगों की सेहत पर सकारात्मक असर पड़ रहा है लेकिन फिर भी कुछ एक शरारती तत्व जंगलों को आग के हवाले करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

आए दिन जंगलों में आग लगने की घटनाओं को देखा जा रहा है। देर शाम पठानकोट चम्बा नेशनल हाइवे मार्ग तुनूहटट्टी और नैनीखड्ड के बीच में पड़ने वाले जंगल में भीषण आग लग गई लेकिन गनीमत यह रही कि पास में ही स्थित एक पेट्रोल पंप इसकी चपेट में आने से बच गया।

आग की लपटों को देखते हुए पंप पर काम करने वाले कर्मियों द्बारा समय रहते अग्नि शमन विभाग को सूचित कर दिया गया और बनीखेत से आने वाले इस अग्नि शमन वाहन द्बारा पहुंची टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नही तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।

जंगल में आग लगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मियों के लिए भी आग बुझाना चुनौती बन गया है। आए दिन वन विभाग की टीम द्बारा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात इस घटना के समय विधायक विक्रम जरयाल अपने वाहन द्बारा जब सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने अपने वाहन को रोका और ग्रामीणों व वन विभाग की टीम के साथ आग बुझाने में डट गए। इस कार्य को देखते हुए लोगों ने विधायक के इस कार्य की सराहना की है ।

कमल भारती डी एफ ओ डलहौजी ने आए दिन आग की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अपील की है कि, आग की घटना सामने आती है तो इसकी सूचना जल्द वन विभाग को दें ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में हमारे कर्मी लोगों के सहयोग से सतर्क हैं और आग पर काबू पाने का हर संवभ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आग की घटनाओं को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की सूचना वन विभाग को दें ताकि उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...