जंगल में लगी आग की चपेट में आए स्कैच आर्टिस्ट रिशु अग्रवाल 72 दिन बाद हारे जिंदगी की जंग

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

पर्यटन नगरी कसौली में 15 मई को जंगल में भड़की भीषण आग की चपेट में आये रिशु अग्रवाल जिंदगी की जंग हार गए हैं। दिवंगत अग्रवाल एक शानदार स्कैच आर्टिस्ट थे।

वो 72 दिनों से चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। मृदुभाषी व एक बेहतरीन स्केच आर्टिस्ट के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पेशे से वो ठेकेदार थे।

15 मई 2022 को जब कसौली के अप्पर माल रोड पर जंगल आग से धधक रहे थे तो वो आग की चपेट में आ गए थे। आग की चपेट में झुलसे दिवंगत अग्रवाल की हर कोई सलामती की दुआएं मांग रहा था।

72 दिन बाद चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। क्षेत्र वासियों का कहना है कि वो अपनी कला के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। दिवंगत अग्रवाल के निस्वार्थ भाव की हर तरफ सराहना हो रही है।

बता दे कि इस साल सोलन व सिरमौर में आग को नियंत्रित करने में दो वन रक्षको ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी। बहरहाल,रिशु अग्रवाल जैसी शख्सियत के निधन पर शोक की लहर लाजमी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...