जंगल में मिला नर कंकाल, सर धड़ से अलग, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

स्वारघाट के बीडीओ कार्यालय के समीप सड़क किनारे जंगल में एक नर कंकाल मिला है। इस नर कंकाल का सिर अलग और बाकी का हिस्सा अलग पाया गया है।

सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस की टीम एसएचओ राजेश कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची और नर कंकाल का निरीक्षण किया। इस नर कंकाल का सिर सड़क किनारे बने हैंडपंप के नीचे तो शरीर का बाकी हिस्सा साथ लगते जंगल में पाया गया है। इसके साथ ही जंगल में कुछ और ऊपर जाकर पुलिस को एक बैग और कपड़े भी बरामद हुए हैं।

देखने में नर कंकाल काफी पुराना लग रहा है जिसके अलग-अलग हिस्से जंगल में पाए गए हैं। सड़क किनारे मिली खोपड़ी में टांके लगे हुए हैं तो खोपड़ी के सभी दांत भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हालांकि एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही सारी वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी लेकिन प्रथम दृष्टि में ऐसा लगता है कि किसी जानवर ने इस नर कंकाल को अलग-अलग हिस्सों में काटा है।

पुलिस को जंगल में कपड़ों के पास तम्बाकू (जर्दा) का पैकेट भी मिला है, जिससे इस अस्थि पिंजर को नर कंकाल के रूप में देखा जा रहा है। देर शाम डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसला भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...