जंगल में बेसुध मिली स्कूली छात्रा, आत्महत्या की आशंका

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

शिमला के पास मल्याणा के जंगलों में एक स्कूली छात्रा बेसुध हालत में मिली है। पुलिस ने छात्रा को आईजीएमसी में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया है, हालांकि पुलिस ने अब तक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।

छात्रा के बुसध हालत में जंगल में मिलने की घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। चर्चा है कि छात्रा ने पहले अपनी कलाई काटने का प्रयास किया और फिर जंगल में जाकर छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने शिमला की 13 साल की एक छात्रा को मल्याणा के जंगल में बेसुध पड़े हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छात्रा को गंभीर हालत में आईजीएमसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्रा के सिर और बाजू में चोट के निशान है। आईजीएमसी के सीएमओ डॉ. प्रवीण एस भाटिया ने बताया कि देर रात एक लड़की को उनके पास पुलिस गंभीर हालत में लाई थी। देख कर लग रहा है कि छात्रा ने कलाई काटने का प्रयास है और इसने छलांग लगाई है। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...