जंगली जानवर ने नोच-नोच कर मार डाला व्यक्ति, शरीर के आधे अंग गायब

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

हिमाचल में जंगली जानवरों के हमले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिला के निरमंड से सामने आया है। यहां गौशाला में काम करने वाले एक मजदूर पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानवर ने मृतक के पूरी शरीर को नोच डाला।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल की फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी करवाई है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर के कई अंग गायब हैं। मृतक की पहचान दोमिक दोप्पो निवासी नीचखांटगा झारखंड के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू में निरमंड खंड के तहत गोशाला में कार्य करने वाला मजदूर दोमिक दोप्पो शाम के समय गौशाला से सामान लेने वायल की तरफ गया था, लेकिन रात को वह वापस गौशाला नहीं लौटा। इस बीच उसकी तलाश की गई, लेकिन रात को उसका कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं सुबह के समय फिर से जब उसकी तलाश की तो उसका शव वायल से करीब 500 मीटर आगे अवेरी की तरफ सड़क से नीचे झाड़ि‍यों में बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया।

मृतक के शरीर के कई हिस्से गायब थे। इसमें जबड़ा पूरी तरह से नोच कर खाया गया तथा बायीं कमर के पास भी गहरा घाव था। स्थानीय निवासियों ने मृतक की पहचान की। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि व्‍यक्ति को तेंदुए ने नोचकर मार डाला है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...