छोटे बच्चो का भीख माँगना हुआ बन्द, दुकानदारों ने ली राहत की सांस

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन पंजीकृत द्वारा 28 फरवरी को काँगड़ा शहर मे भीख मांगने वाले छोटे छोटे बच्चो की बढ़ती तादात को देखते हुये चाइल्ड हेल्प लाइन व पुलिस थाना काँगड़ा की मदद से भीख मांगने वालो पर रेस्क्यू अभियान का सफल प्रयास किया। जिसके परिणाम स्वरूप 3 दिनो से कोई भी बच्चा भीख मांगता हुआ सड़को पर नज़र नहीं आया। इससे काँगड़ा क़े दुकानदारों ने भी अब राहत की सांस ली है।

यह सभी मांगने वाले बच्चे अन्य राज्यों से यहां आए हुए थे। सफल अभियान को देखते हुए आज काँगड़ा शहर मे एक बार फिर से चाइल्ड हेल्प लाइन D.R.D.A. कार्यालय धर्मशाला से सतीश कुमार, इंदरजीत व S.P. कार्यालय धर्मशाला से सोनिया

H.H.C. ओर सुरेखा देवी HASI. ने काँगड़ा शहर का जायजा लिया। उन्हे इस दौरान कोई भी भीख मांगते हुए बच्चे सड़को पर नहीं मिले। इसके उपरांत यह सदस्य हिन्दू सर्व समाज के पदाधिकारियों से मिले ओर संगठन के द्वारा की गई कार्यवाही की काफी प्रशंसा की।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब भी संगठन इस प्रकार की कोई भी गतिविधियां समाज सेवा के प्रति बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए करता हैं तो यह दोनों विभाग संगठन का सहयोग हमेशा करेगा।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा, महासचिव विनय गुप्ता, सुदेश सहोंतरा, पंकज ओबरॉय, मनोज कुमार, अंकित वालिया, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...