छोटी काशी के दिल में हुआ ‘छेद’, पहली ही बारिश में टपकने लगी इंदिरा मार्केट की छत

--Advertisement--

Image

मंडी, 20 जनवरी – डॉली चौहान 

जिला के नगर निगम में बनी इंदिरा मार्केट का एक हिस्सा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

आलम यह है कि सर्दियों की हल्की सी बारिश में ही इस मार्केट की छत टपकने लगी है। जगह-जगह से छत पर दरारों से पानी दुकानों के अंदर आ रहा है।

इससे यहां के दुकानदारों के साथ यहां पर आने वाले ग्राहकों और पर्यटकों को भी पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। लेकिन नगर निगम इसका समाधान करने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।

शुक्रवार को भी मंडी में हो रही बारिश के बाद सेरी शहर में सेरी मंच की तरफ की कई दुकानों में पानी भर गया।

यही नहीं दुकानदारों को पक्की दुकानों के अंदर भी अपने सामान को बचाने के लिए तिरपाल डालने पड़ रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यह समस्या कोई नई नही है लेकिन इसका समाधान बार-बार शिकायत देने पर भी नहीं हो रहा है।

दुकानदारों ने बताया कि यदि अभी भारी बरसात से पहले इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर आने वाले दिनों में भारी बरसात में दुकानदारों को अपनी रोजी रोटी कमाने की दिक्कत हो जाएगी।

वहीं, छत से आने वाले पानी से मार्केट में कभी भी स्पार्किंग से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना हुआ है।

इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन मंडी के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि इस समस्या के बारे में यदि 26 जनवरी तक कोई समाधान नहीं किया गया तो सभी व्यापारी वर्ग 26 जनवरी को मंडी में गणतंत्र दिवस के मौके पर आए हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री रोहित ठाकुर के सामने अपनी परेशानी को रखेंगे और इसके समाधान की मांग उठाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...