छुट्टी वाले दिन संपर्क मार्गों के रूट पर बस आपरेटरों की मनमर्जी, एचआरटीसी भी मर्ज कर रही रूट, जनता परेशान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

जिला कांगड़ा में सप्ताह में रविवार के दिन मुख्य मार्गों पर तो निरंतर बस सेवा है, लेकिन संपर्क मार्गों पर कम ही बसें दौड़ती हैं। इसकी वजह यात्रियों की कम संख्या होना भी बन रही है। जिसका कारण यह है कि रविवार के दिन एक तो राजकीय अवकाश होने के चलते कार्यालय बंद होते हैं और दूसरा जिले के ज्यादातर बाजार भी नहीं खुलते हैं।

इसी कारण लोग भी खरीदारी के लिए नहीं निकलते हैं। निजी बस संचालक तो इसी वजह से बसें संपर्क मार्गों पर नहीं चलाते हैं। लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी एचआरटीसी भी उन संपर्क मार्गों वाले रूटों पर बस सेवाओं को मर्ज कर देती है। जिनमें कम ही संख्या में यात्री निकलते हैं।

बात करें हिमाचल पथ परिवहन निगम की तो जिले में धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, नगरोटा बगवां, देहरा, पठानकोट डिपो के तहत विभिन्न अंतरराज्यीय, राज्यीय जबकि जिलास्तर पर भी विभिन्न रूटों पर बस सेवाएं दौड़ती हैं। इसके अलावा दो नए डिपो भी एचआरटीसी के बेड़े में जुड़े हैं इनमें संसारपुर टैरेस व जयसिंहपुर भी शामिल हैं। वहीं जिले में 700 से ज्यादा निजी बसें हैं जो विभिन्न रूटों पर दौड़ती हैं।

क्या कहते हैं लोग, संचालक व अधिकारी

  • सोनू नाथ ने कहा कि अन्य दिनों की तुलना में रविवार को कम बसें चलती हैं। जिस वजह से कई बार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन रूटों पर बसें चलती हैं, उनमें सप्ताह के अन्य दिनों की तरह रविवार को भी चलाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
  • विनोद कुमार ने कहा कि सप्ताह के अन्य दिनों की तरह ही लोग रविवार को भी सफर के लिए निकलते हैं। लेकिन कम बसें चलने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
  • जिला कांगड़ा प्राइवेट बस आपरेटर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने कहा कि अन्य दिनों की तुलना में रविवार को कम बसें चलाए जाने की वजह ज्यादातर बाजार बंद रहते हैं और राजकीय अवकाश भी रहता है। ऐसे में कम ही संख्या लोग यात्रा के लिए निकलते हैं। हालांकि मुख्य मार्गों पर तो निरंतर बस सेवा हैं, लेकिन संपर्क मार्गों में यात्रियों की कमी के कारण ही बसें कम चलती है।
  • जिला कांगड़ा निजी बस आपरेटर यूनियन अध्यक्ष हैप्पी अवस्थी ने कहा कि संपर्क मार्गों वाले रूटों में न के बराबर ही रविवार को सवारी रहती है। वहीं निजी बस संचालकों को अपनी बसों की भी मरम्मत का कार्य करवाना होता है। ऐसे में निजी बस संचालक भी रविवार के दिन अपनी बसों की भी मरम्मत करवाते हैं।

यह बोले डीडीएम परिवहन निगम पंकज चड्डा

रविवार को उन संपर्क मार्गों में बसों के रूटों को मर्ज किया जाता है। जिनमें कम सवारी रहती है। हालांकि एचआरटीसी का ये प्रयास है कि लोग बस सेवा का लाभ उठा पाएं। इसलिए हर रूट पर बसें भेजी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...