छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा सेना का जवान लापता, यमुनानगर-दिल्ली बस में कर रहा था सफर

--Advertisement--

शिमला , 9 मई – नितिश पठानियां

छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान अजय रावत पुत्र मोहन लाल के लापता होने की खबर है। 26 साल का अजय 10 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। 7 मई को अपनी बटालियन के लिए दिल्ली लौट रहा था। दो दिन बीत जाने के बावजूद जवान बटालियन में नहीं पहुंचा है। साथ ही परिवार से भी संपर्क नहीं हो रहा।

पांवटा साहिब की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली जवान की पत्नी तनुजा ने पति की गुमशुदगी को लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाना में रपट भी दर्ज करवाई है। तनुजा के मुताबिक अजय का बैग बस के कंडक्टर को मिला है।

तनुजा के मुताबिक अजय यमुनानगर से पलवल डिपो की बस (एचआर 6407) में दिल्ली के लिए सवार हुआ था। बस के परिचालक से बैग के मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। कंडक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान भी करवाई है।

तनुजा ने पुलिस से पति की तलाश की गुहार लगाई है। ये साफ जाहिर हो रहा है कि सेना का जवान यमुनानगर व दिल्ली के बीच में ही लापता हुआ है। परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हुलिए के मुताबिक अजय रावत का रंग गोरा है। लंबाई 5 फुट 9 इंच है।

सूचना होने की सूरत में परिवार को मोबाइल नंबर 98164-21731, 70185-94159 व 98167-24143 पर संपर्क किया जा सकता है।

बता दें कि फौजी का परिवार हालांकि पांवटा साहिब में सैटल है, लेकिन मूलतः शिमला के कुपवी उपमंडल के मझौली गांव का रहने वाला है। उधर, जवान की यूनिट भी उसकी तलाश का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...