छुट्टियों में गांव गया परिवार, शातिरों ने सेंध लगाकर आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

छुट्टियों में गांव गया परिवार, शातिरों ने सेंध लगाकर आभूषण व नकदी पर किया हाथ साफ

ऊना – अमित शर्मा

शहर के वार्ड नंबर एक फ्रेंड्स कॉलोनी में अज्ञात शातिरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ किया हैं। पुलिस ने मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि बीती 13 अप्रैल को परिवार सहित छुट्टियों में अपने गांव नेरी, बंगाणा गए थे। रविवार रात्रि को जब वापस पत्नी, बच्चे किराये के मकान में पहुंचे, तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला और सभी अलमारी के ताले टूटे हुए थे।

बैड बॉक्स से भी सामान निकालकर बाहर फेंका हुआ था। पर्स बाहर टेबल पर फेंका हुआ था। पर्स में चार हजार की नकदी, सोने की दो चूडियां, कान की बालियां व एक अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब थे।

एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...