छत्तीसगढ़ में हिमाचल का जवान शहीद, हैंड ग्रेनेड फटने से गई जान, गांव में छाया मातम

--Advertisement--

गश्त के लिए दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था, तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद द्वारा पहनी थैली में रखा हथगोला फट गया। घटना में बलवीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहपुर – अनिल शर्मा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की ग्रेनेड विस्फोट में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट उस वक्त हुआ, जब  ड्यूटी के लिए कटेकल्याण पुलिस थाने में तैनात बीएसएफ की 70वीं बटालियन की एक टीम तलाशी अभियान शुरू करने वाली थी।

गश्त के लिए दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था, तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद द्वारा पहनी थैली में रखा हथगोला फट गया। घटना में बलवीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बलवीर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजा का तालाब नेरना गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। दरअसल दंतेवाड़ा उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 7 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...