चौड़ू की महिलाएं ने सीखे खिलौने बनाने, आरसेटी ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर

--Advertisement--

चौड़ू की महिलाएं ने सीखे खिलौने बनाने, आरसेटी ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर।

हमीरपुर 11 अगस्त – हिमखबर डेस्क 

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने नादौन उपमंडल के गांव चौड़ू की महिलाआंे के लिए 13 दिवसीय खिलौना निर्माण एवं विक्रेता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।

शिविर के दौरान महिलाओं को खिलौने बनाने और इनके विक्रय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

नीलम राणा ने महिलाओं को खिलौना निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उन्हें प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। जबकि, रविंद्र शर्मा और निर्मला देवी ने महिला प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया।

आरसेटी निदेशक अजय कुमार कतना के बोल 

आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के 18-45 वर्ष तक के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता है। संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये युवा अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...