चोरों ने एक रात में तोड़ डाले 4 घरों के ताले, लाखों के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

Image

पंचरुखी- बर्फू

पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बंडू में चोरों ने 4 घरों में वारदात को अंजाम दिया है। पंचायत प्रधान लता कुमारी ने बताया कि रविवार सुबह लोगों ने सूचित किया कि गत रात उनके घरों में चोरियां हुई हैं। पहली चोरी गीता देवी के घर पर हुई।

गीता देवी बीपीएल परिवार से संबंधित है जिनके घर से 5000 रुपए नकद व पीतल के बर्तन चोर ले गए। प्रेम चंद के घर से 20 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी व बालियां चोर ले गए। प्रेम चंद पुराने घर में सो रहा था। चोरों ने उनके कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी व नए घर से नकदी व बालियां उड़ा लीं।

इसके अलावा कुलदीप कुमार के घर से 2.50 लाख रुपए सोने के झुमके, बालियां व नकदी चोरों ने उड़ाईं। इसके अलावा चोरों ने सुनील कुमार के घर को भी खंगाला लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। पंचायत प्रधान ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त करने का आग्रह किया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...