चोरी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर, एलईडी हुई बरामद।

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना ज्वाली में चोरी के मामले में संलिप्त मकड़ाहन के युवक सुल्तान सिंह को सोमवार को ज्वाली कोर्ट में पेश किया गया,जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि ज्वाली में हुई कई चोरियों के मामले में सुल्तान सिंह बांछित था तथा 6 फरवरी को रात्रि पुलिस ने सुल्तान सिंह को तिहाल से अरेस्ट किया था तथा 7 फरवरी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

10 फरवरी को उसे कोर्ट में पेश किया गया तो उसे 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड मिला था तथा पुलिस ने उसे एक अन्य मामले में अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया था और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

सोमवार को आरोपी को एक अन्य मामले में अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया गया तथा उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी से श्रीराम शरणम आश्रम मकड़ाहन से चोरी हुई 65हजार की एलईडी को बरामद कर लिया है। जिसको हरनोटा में बेचा गया था।

एसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है तथा अन्य सामान को भी बरामद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ संलिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...