सोलन – रजनीश ठाकुर
थाना परवाणू के अंतर्गत परवाणू सेक्टर में एक युवक द्वारा चोरी के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक युवक चोरी के इरादे से एक घर में आया और उसने कमरे में पड़ी अलमारियों को खंगाला।
छानबीन के बाद युवक लगभग 20 मिनट बाद वहां से बाहर निकला। बाहर निकलते ही गली से एक कमरे का दरवाजा खुला देख वह युवक उस कमरे में चला गया।
लेकिन उसी समय कमरे का मालिक कमरे में दाखिल हुआ और उसने युवक को देख लिया। कमरे के मालिक ने युवक को रोकने का प्रयास किया जिस पर युवक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया तथा वहां से फरार हो गया।
कमरे के मालिक से हाथापाई के दौरान युवक का चेहरा ढकने के लिए इस्तेमाल होने वाला कपडा वहीं छूट गया।
मामले की जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक से सम्बंधित सामान को कब्जे में लिया तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
डीएसपी प्रणव चौहान के बोल
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि चोरी का प्रयास करने वाले युवक की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है जल्द ही युवक को पकड़ लिया जायेगा।

