चुवाड़ी हैलीपैड पर पहली बार हेलीकॉप्टर लैंड करने पर स्थानीय जनता में ख़ुशी की लहर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाड़ी में बने हैलीपैड पर पहली बार हेलीकॉप्टर के लैंड करने से यहाँ की स्थानीय जनता में ख़ुशी की लहर दौड़ गई ।

चुवाड़ी 88 लाख की लागत से हैलीपैड का निर्माण किया गया है जहाँ पर कल पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हैलीकॉप्टर लैंड करेगा । मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर मंगलवार को सुबह 10:55 पर चुवाड़ी हैलीपैड पर लैंड करेगा। इससे पहले आज प्रथम बार हेलीकॉप्टर सफलतापूर्वक यहाँ उतारा गया ।

बता दें कि हैलीपैड बनने से क्षेत्र के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। इससे पहले चंबा जिले के बनीखेत ,सुल्तानपुर, भरमौर, करियां, सलूणी और पांगी में हैलीपैड हैं, जहां पर हैलीकॉप्टर उतर और उड़ाने भर सकते हैं।

जिला में पर्यटन को पंख लगाने के लिए भटियात में भी हैलीपैड का निर्माण करवाया गया है। चुवाड़ी में हैलीपैड बनने से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पर्यटन के क्षेत्र में भटियात अभी बहुत पीछे है। हैलीपैड का निर्माण होने से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...