चुवाड़ी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी सड़क बनने लगी नाला

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाड़ी बस अड्डे से लेकर कैंथली तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस सड़क पर दो कालेज, एसडीएम, पुलिस और बीडीओ कार्यालय होने से लोगों की आवाजाही रहती है। ऊपरी क्षेत्रों के लोगों के लिए बसें भी इसी मार्ग से चलती हैं।

करीब दो माह पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए इस सड़क को उखाड़ा गया था। इस वजह से अब तक इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। बरसात में इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है।

इस पर गड्ढों की भरमार है, जो बारिश होने से पानी से भरने लगे हैं। इस वजह से यहां दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इस समस्या का हल ढूंढना चाहिए क्योंकि अब इस सड़क को उखाड़े हुए लगभग तीसरा माह शुरू हो चुका है।

सड़क नाले का रूप धारण करने लगी है। रोजमर्रा के कार्यों को लेकर विभिन्न कार्यालय में आने वाले परेशान होते हैं। यदि कोई कार्य सरकारी स्तर पर शुरू किया जाता है तो विभाग और संबंधित ठेकेदार को उचित वक्त में उस कार्य को पूरा करना चाहिए।

स्थानीय लोगों सतपाल ठाकुर, आलम सिंह, शेर सिंह, राम सिंह, खुशहाल सिंह, संजय कुमार, व्यास देव, हरबंस ठाकुर ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उक्त सड़क को जल्द ठीक किया जाए।

सहायक अभियंता विवेक कुमार के बोल

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए इस मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी और बरसात के बाद इस मार्ग पर तारकोल बिछा दी जाएगी। तब तक लोग विभाग का सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...