चुनाव की अंतिम रिहर्सल में कर्मी की बिगड़ी हालत, पीजीआई में तोड़ा दम

--Advertisement--

चुनाव के दौरान नाहन में कुछ ही दिनों में कर्मी की मौत का दूसरा मामला

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

लोकसभा चुनाव को लेकर पीजी काॅलेज नाहन में अंतिम रिहर्सल के दौरान बुधवार दोपहर एक कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण बेहोश हो गया। वह बतौर सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था।

भीषण गर्मी के बीच बेहोश हुए कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। यहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अस्वस्थ कर्मी मूलतः राजगढ़ का रहने वाला है, जहां के तापमान में काफी कमी होती है। संभवतः वह नाहन की गर्मी को सहन नहीं कर पाया और उसकी तबीयत खराब हो गई। मृतक कर्मी की पहचान 52 वर्षीय अरविंद कुमार के तौर पर की गई है।

हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त कर्मी को हार्ट से संबंधित समस्या भी थी और इसी के चलते उसकी तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उसे नाहन से चंडीगढ़ भी रैफर किया गया।

बताया जा रहा है कि चुनावी रिहर्सल के दौरान गर्मी के चलते दो और अन्य कर्मचारियों की भी तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन मौके पर ही कुछ ही देर में वह नाॅर्मल हो गए और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी सलीम आजम के बोल

उधर, नाहन के एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी सलीम आजम ने पुष्टि करते हुए बताया कि रिहर्सल के दौरान एक कर्मी अचेत हो गया था, जिसे तुरंत मैडीकल काॅलेज भेजा गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रैफर किया गया। देर शाम उपचार के दौरान कर्मी का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि कर्मी को हार्ट से संबंधित समस्या भी थी।

बता दें कि हाल ही में कुछ दिनों पहले नाहन के चंबा वाला मैदान में भी चुनावी ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड कर्मी का निधन हो गया था। चुनाव के दौरान जिला में तबीयत खराब होने के बाद कर्मचारी की मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...