चुनावों में कांग्रेस हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रदांजलि देंगे- अजय महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन की अध्यक्षता में सत्य सदन पहुंचा। नगर परिषद कार्यालय से सत्यसदन तक “वीरभद्र अमर रहे” के नारों से कलश को लाया गया। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रदांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के देहांत के बाद जो शून्य है उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।यह ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि प्रदेश के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वो राजनीति में एक सफल योद्धा थे जो नौ बार विधायक बने,प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र की सरकार में रहकर भी देश का नेतृत्व किया और यह सब उनकी राजनीतिक पारी की सफलता का अपने आप में एक ज्वलन्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि उनका नाता पिता और पुत्र जैसा था। उनके पिता सत महाजन के देहांत के बाद जब वह पहली बार विधानसभा पहुंचे तो वीरभद्र ने उनको उनके पिता की कमी खलने नहीं दी तथा पिता की तरह उंगली पकड़कर चलना सिखाया। महाजन ने कहा कि कांग्रेस को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी लेकिन उनकी जुझारू छवि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता में विद्यमान रहेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ता हर विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रदांजलि देंगे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री के कलश को जसूर , गनोह ले जाया गया तथा इसके उपरांत ज्वाली में अस्थि विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू, सेवा दल ब्लाक के अध्यक्ष शाम सिंह,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतवीर सिंह,महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा रोजी जम्वाल,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर गुप्ता, योगेश महाजन, सहित ब्लाक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस तथा महिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...